Aam Budget Live Updates 2023 | आम बजट 2023 | Aam Budget 2023 | Union Budget 2023 | भारत का बजट 2023 जाने
आम बजट 2023 live update : निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट2023, यहां मिलेगा आपको हर अपडेट सबसे पहले सबसे तेज़
Union Budget Live Updates
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी. आम चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है. लोकसभा में पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री क्या ऐलान करेंगी, इस पर रहेगी हमारी नज़र।
Aam Budget Live Updates 2023
आज सुबह 8.40 बजे घर से निकलेंगी वित्त मंत्री
केंद्रीय बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 8:40 बजे अपने घर से निकलेंगी. इसके बाद वे सबसे पहले सुबह 9:00 बजे नॉर्थ ब्लॉक पहुंचेंगी. वहां पर कुछ समय बिताने के बाद वे करीब 9:20 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान कर जाएंगी
लोकसभा में 11 बजे से शुरू होगा बजट भाषण
वित्त मंत्री आज राष्ट्रपति भवन से निकलकर सुबह 10 बजे संसद पहुंचेंगी. पीएम मोदी के नेतृत्व में सुबह 10:15 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को अंतिम मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद सुबह 11 बजे से लोकसभा में बजट स्पीच शुरू होगी. यह बजट भाषण खत्म होने के बाद शाम 3:00 बजे वित्त मंत्री नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करेंगी.
यह भी पढ़े
Union Budget 2023 Live | आम बजट का लाइव प्रसारण कब और कहां देखें जाने
Rajasthan Aam Budget 2023 | राजस्थान आम बजट में खोला सौगातों का पिटारा
Aam Budget 2023 In Hindi
लोग सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ट्रेन का किराया नहीं बढ़ाएगी. साथ ही, पिछले कुछ वर्षों में किराए में वृद्धि को नियंत्रित किया जाना चाहिए. प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत भी कम होनी चाहिए. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 5वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. ये बजट बताएगा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार कहां से कमाई करेगी और कहां खर्च करेगी. इसके अलावा सरकार की ओर से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए क्या-क्या ऐलान किए जाएंगे, इस पर भी लोगों की नजर रहेगी.