Rajasthan Aam Budget 2023 | राजस्थान आम बजट 2023 | Rajasthan ka aam budget | Rajasthan general budget 2023 | Rajasthan Budget 2023 24 | Rajasthan Aam Budget 2023 in Hindi | Rajasthan Aam Budget 2023 PDF | Rajasthan Budget 2023 PDF in Hindi Download | Rajasthan budget 2023 | राजस्थान बजट 2023 | Rajasthan 2023 ka Budget | Rajasthan Agriculture Budget 2023 | Rajasthan Youth Budget
Rajasthan Aam Budget 2023
सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज विधानसभा में राजस्थान का वर्ष 2023-24 का बजट (Rajasthan Budget 2023) पेश कर रहे हैं. इस बजट से राजस्थान की जनता को काफी उम्मीदें हैं. इस बार यह बजट कई मायनों में काफी खास है. राजस्थान में इस बार दूसरी दफा कृषि बजट (Rajasthan Agriculture Budget 2023) अलग से पेश करेगी। इसके कारण किसानों को इस बजट , से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. राजस्थान बजट 2023 से प्रदेश की आम जनता को भी काफी अपेक्षायें हैं. साथ ही इस बार राजस्थान सरकार राजस्थान के युवाओ के लिए Rajasthan Youth Budget 2023 पेश करेगी।
Rajasthan Aam Budget 2023 overviews
Budget | Rajasthan Aam Budget 2023 |
State | Rajasthan |
Financial Year | 2023-24 |
State CM | Ashok Gehlot |
Finance Department Portal | finance.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Ka Aam Budget Update
- राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने वाला है
- फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करेंगे
- गहलोत के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा
- मुख्यमंत्री गहलोत एलान कर चुके हैं कि यह अंतिम बजट प्रदेश के युवाओं को समर्पित होगा
राजस्थान आम बजट लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने वाला है। फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) बजट पेश करेंगे। गहलोत के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट (rajasthan budget 2023) होगा। मुख्यमंत्री गहलोत एलान कर चुके हैं कि यह अंतिम बजट प्रदेश के युवाओं को समर्पित होगा। सरकारी नौकरी में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा के साथ कई अन्य तोहफे भी दिए जाएंगे। साथ ही निजी क्षेत्र में काम करने वालों को शोषण से बचाने के लिए भी सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है। प्राइवेट सेक्टर में एप बेस्ड कंपनियों में काम करने वाले कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से कानूनी प्रावधान बनाये जाएंगे ताकि कामगारों की नौकरी सुरक्षित रहे और वे शोषण से बच सकेंगे।
यह भी पढ़े
Rajasthan Budget 2023 | राजस्थान बजट 2023 में किसानों के मिलेगी सोगात
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 | Rajasthan Assembly Election 2023
Free Mobile Yojana Rajasthan latest News | फ्री मोबाइल कैसे मिलेगा
Rajasthan general budget 2023 में महत्वपूर्ण घोषणा रहेगी खास
युवा बेरोजगारों को एक लाख नई सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते चार साल में 1 लाख 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्तियां दे चुके हैं। करीब एक लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। गहलोत ऐलान कर चुके हैं कि फरवरी में पेश होने वाला बजट युवाओं को समर्पित होगा। इस बजट में एक लाख और सरकारी नौकरियों की घोषणाएं की जाएंगी।
एप बेस्ट कंपनियों के कार्मिकों को देंगे बड़ा तोहफा
पिछले कुछ सालों से एप बेस्ट कंपनियों की सेवाएं तेजी से बढी है। ओला, उबर टेक्सी सर्विस, जोमेटो, अमेजोन, फ्लिपकार्ट और स्वैगी जैसी एप बेस्ट कम्पनियों में काम करने वाले युवाओं का काफी शोषण होता है। कंपनियां काम बहुत ज्यादा करवाती है लेकिन नियम ऐसे बना दिए हैं कि काम करने वालों को लाभांश नहीं मिलता। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एप बेस्ट कंपनियों में काम करने वाले अधिकतर युवा ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुख रखते हैं।
गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर
हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1056 रुपए है। गरीब परिवारों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना आसान नहीं है। महंगाई से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उज्जवला योजना के लाखों परिवार गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। साथ ही बीपीएल परिवार के अन्य लोग भी गैस सिलेंडर नहीं खरीद सकते। ऐसे परिवारों को महंगाई से राहत देते हुए अप्रेल 2023 से 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
महिलाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फरवरी 2022 को पेश किए गए बजट में जनाधार कार्ड होल्डर प्रदेश की सभी महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन देने का एलान किया था। इस योजना के तहत प्रदेश की एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्ट फोन में तीन साल तक इंटरनेट फ्री दिया जाएगा। तीन साल तक रिचार्ज कराने की भी जरूरत नहीं होगी। प्रदेश की महिलाऐं पिछले कई महीनों से स्मार्ट फोन का इंतजार कर रही है। वर्ष 2023 में महिलाओं की उम्मीद पूरी हो जाएगी।
Rajasthan Youth Budget 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और प्रदेश की प्रगति का आधार हैं. युवाओं की रचनात्मक सोच, ऊर्जा एवं क्षमता से देश के विकास को नए आयाम दिए जा सकते हैं. राजस्थान सरकार युवाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संबल योजना, डिजी फेस्ट, राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक, राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांसड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस जैसे निर्णय इस दिशा में बड़े कदम हैं.
राजस्थान के बजट की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आज ही हमसे जुड़े
Rajasthan Aam Budget 2023 importants links
Rajasthan Aam Budget 2023 PDF Download | Click |
Budget Speech 2023 24 PDF | Click |
Join whatsapp group | Click |