UP Caste Certificate Online, यूपी का जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं,जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं मोबाइल से?,जाति ऑनलाइन कैसे बनाएं?,UP Caste Certificate Download, up caste certificate,UP Jaati Parman Patra Form 2022,
UP Caste Certificate Online: यूपी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन : जाति प्रमाण पत्र किसी के जाति विशेष के होने का प्रमाण है विशेष कर ऐसे मामले में जब कोई अनुसूचित जाति/जनजाति/ओ.बी.सी वर्ग का हो। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले है की किस प्रकार अनुसूचित जाति / जनजाति के लोग यूपी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन घर में बैठे-बैठे किस प्रकार कर सकते है। UP Caste Certificate एक सरकारी दस्तावेज है जो केंद्रीय अथवा राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरुरी होता है और Jaati Praman Patra एक ऐसा प्रमाण पत्र है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा आपको आरक्षण प्राप्त होता है, लाभार्थी को स्कूल कॉलेज में छात्रवृति प्राप्त होती है और दाखिला लेने में भी कोई परेशानी नहीं होती है।
पहले जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है | अब राज्य के लोग Online Portal के माध्यम से आसानी से खुद ही जाति प्रमाण पत्र (UP Caste Certificate) बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | जाति प्रमाण पत्र राजस्व विभाग (Board of Revenue – BOR ), प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाता है | राज्य के जो भी नागरिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग (SC ,ST ,OBC ) से सम्बंधित है| वे इस उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन सुविधा ( UP Caste Certificate Online Apply facility ) का लाभ उठा सकते है|
उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पात्र 2022: SC/ST/OBC Certificate
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते है तो आप भी घर बैठे – बैठे जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसकी सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
UP Caste Certificate Online Apply Highlights
आर्टिकल | यूपी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन |
राज्य का नाम | Uttar Pradesh |
विभाग | उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग |
लाभ | आरक्षण, छात्रवृति प्राप्त होना |
उद्देश्य | अनुसूचित जाति के वर्गो को समाजिक सुरक्षा प्रदान करना |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
साल | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.up.gov.in |
यूपी जाति प्रमाण पत्र 2022 का उद्देश्य
UP Caste Certificate Online: राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़े वर्ग के समुदाय से सम्बंधित राज्य के निवासियों को अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे और काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था | अब राज्य सरकार ने लोगों के सुविधा के लिए UP Caste Certificate Online बनाने के लिए सुविधा प्रारम्भ कर दी है | यूपी के निवासियों को अब किसी सरकारी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी | अब राज्य के लोग घर बैठे ही जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे |
UP Caste Certificate फॉर्म 2022 के दस्तावेज़ (पात्रता)
Certificate SC/ST/OBC के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होना आवश्यक है। जिसके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है।
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़े
Benefits of UP Caste Certificate Online
- SC, ST, OBC Caste से सम्बंधित वर्ग के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपुर्ण दस्तावेज़ है |
- इस दस्तावेज़ की सहायता से उत्तर प्रदेश के लोग राज्य सरकारी सेवाओं और स्कूल / कॉलेज या विश्विद्यालयों आदि में प्रवेश लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते है |
- यूपी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओ, सरकारी नौकरियों आदि में आरक्षण का लाभ ले सकते हैं |
- कॉलेज या स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र जो स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं, वे जाति प्रमाण पत्र के ज़रिये स्कॉलरशिप का फायदा ले सकते है |
Caste Certificate UP Online Apply Process
यूपी राज्य के वे सभी इच्छुक उमीदवार जो अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करके बनवाना चाहते है वे अपना Uttar Pradesh SC/ST/OBC Caste Certificate हमारे द्वारा बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से बनवा सकते है। हम आपको Caste Certificate UP Online Apply Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बता रहें है। आप नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है –
- सर्वप्रथम आपको इसके लिये आधिकारिक वेब साईट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाने के लिये /edistrict.up.gov.in यहाँ क्लिक करें।
UP Caste Certificate Online

- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

- यदि आपका अकाउंट पहले से नहीं है तो आप न्यू यूजर रजिस्टर बटन पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनायें।
- यहाँ नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से दर्शाया गया है।

- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे – आवेदक का नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल ID भरकर अकाउंट बनायें।

सुरक्षित करें“ पर क्लिक करके फॉर्म सेव करने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी वेरीफाई करें। इसके लिये O.T.P या ईमेल पर लिंक आयेगा। इसके बाद आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े
Roinet xpresso login 2022: रोइनेट एक्सप्रेसो की सम्पूर्ण जानकारी
Spice money new update: स्पाइस मनी ने सब डिस्टिब्यूटर आईडी को बंद किया
स्टेप 2
- होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा | इस login Form में आपको अपना पासवर्ड / OTP, यूज़र नाम, कोड आदि को भरना होगा | जिसके बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- जब आप लॉगिन हो जायेंगे उसके बाद आपको “आवेदन भरे ” के विकल्प को चुनना होगा |
- आवेदन भरें के विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी | इस लिस्ट में बहुत सारे विकल्प होंगे जिसमें से आपको जाति प्रमाण पत्र का विकल्प चुनना होगा |
- जाति प्रमाण पत्र का विकल्प चुनने के बाद आपके सामने जाति प्रमाण पत्र हेतु Application Form आपके स्क्रीन पर खुल जायेगा |
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानाकरी जैसे कि- नाम, पता, मोबाइल नंबर, जनपद आदि भरनी होगी | Application Form भरने के बाद स्कैन किये गए आवश्यक दस्तावेजों और फोटो को अपलोड करना होगा |
- उसके बाद “दर्ज करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | क्लिक करने पर आपका फॉर्म जमा हो जायेगा | आप अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते हैं |
- जैसे ही आपका जाति प्रमाण पत्र जारी होगा, आपके मोबाइल पर Massage कर दिया जायेगा |
उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाना चाहते है तो निचे दी गयी जानकारी को पढ़े:
- जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने जिले की तहसील में जाना होगा। अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जरूर लेकर जाए।
- वहाँ से आपको जाति प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र लेना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
- अब आपको जरुरी दस्तावेजों को सलंग्न (अटैच) करना होगा (जो आपको बताये गए है)।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म तहसील में जमा करा दे। इस प्रकार आप अपना जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से बनवा सकते है।
UP Caste Certificate Verification
यदि आपने अपना जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया है, और आप इसका सत्यापन कराना चाहते हैं तो इसके लिये आप घर बैठे ही आसानी से UP Caste Certificate Verification (सत्यापन) करा सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको eDistrict UP पोर्टल “ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पर जाना होगा।
- पोर्टल “ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पर जाने के बाद आपको होम पेज पर एक विकल्प “प्रमाणपत्र का सत्यापन” नामक लिंक दिखाई देगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने पर आपको अपने प्रमाणपत्र का क्रमांक संख्या भरना होगा |
- आप प्रमाणपत्र का क्रमांक संख्या डालकर अपने प्रमाणपत्र का सत्यापन कर सकते हैं।
दोस्तों हमने आपको उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र / UP Caste Certificate Online से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमें आपके प्रश्न का जवाब देने में ख़ुशी मिलेगी। धन्यवाद ! ऐसे ही सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए Indiasevak.com को बुकमार्क कर लें |
FAQ
प्रश्न: उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र स्टेटस (Status) की जाँच कैसे करें?
उत्तर: इसके लिए आपको eSathi पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट लॉगिन करना होगा। उसके बाद ही अपने आवेदन फॉर्म की स्थिति / स्टेटस की जाँच कर सकते है।
प्रश्न: उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र 2022 से सम्बंधित जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
उत्तर: इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो इस प्रकार है: Phone Number- 0522-2304706, Email Id- [email protected] पर आप सम्पर्क कर सकते है।
प्रश्न: क्या हम जन सेवा केंद्र (CSC Center) के माध्यम से अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है?
उत्तर: जी हाँ, आप किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपने जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रश्न: क्या में यूपी जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: जी हाँ, इसके लिए आप अपने जिले की तहसील में अपना आवेदन फॉर्म भर के अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
प्रश्न: उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र 2022 ऑनलाइन आवेदक कैसे करें?
उत्तर: जाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी हमारे इस लेख में पहले ही दे दी गयी है।
प्रश्न: उत्तर प्रदेश SC/ST/OBC जाति प्रमाण पत्र कौन से विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है?
उत्तर: जाति प्रमाण पत्र राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है आप eSathi के माध्यम से आवेदक कर सकते है जिसका लिंक इस प्रकार है: क्लीक
प्रश्न: उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर: जाति प्रमाण पत्र बनने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।